छापेमारी के अफवाह से केसठ में बाजार बंद, दुकानदारों में अफरातफरी

मंगलवार को आयकर विभाग की कथित छापेमारी की झूठी सूचना से प्रखंड क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस भ्रामक खबर के फैलते ही नया बाजार और पुराना बाजार समेत कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न स्थानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

छापेमारी के  अफवाह से केसठ में बाजार बंद, दुकानदारों में अफरातफरी

केटी न्यूज/केसठ। 

मंगलवार को आयकर विभाग की कथित छापेमारी की झूठी सूचना से प्रखंड क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस भ्रामक खबर के फैलते ही नया बाजार और पुराना बाजार समेत कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न स्थानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच केसठ में भी छापेमारी होने की अफवाह तेजी से फैल गई, जिसके कारण व्यापारियों में डर और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।हालांकि बाद में यह स्पष्ट हुआ कि केसठ में किसी प्रकार की कोई छापेमारी नहीं हुई थी। सूचना झूठी निकलने के बाद धीरे-धीरे बाजार की स्थिति सामान्य हुई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दीं।