डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई की ओर से मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

__ बक्सर में बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा, जिलाध्यक्ष ने कहा- राष्ट्रहित के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा
केटी न्यूज/बक्सर
भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई की ओर से मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देशहित के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संकल्प था कि देश में एक व्यवस्था, एक संविधान और एक निशान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्र सेवा के भाव को अपने कार्यों में अपनाएं तथा देश के विकास और मजबूती के लिए योगदान दें।श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, कुशल राजनीतिज्ञ और देश की एकता के मजबूत प्रहरी थे।

इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता मिठाई सिंह, जिला मंत्री संध्या पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय, नमो एप संयोजक भास्कर सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रुपेश दुबे सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभा में जिला कार्यसमिति के सदस्य और जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

