Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

34 घंटे बाद अप में परिचालन शुरू, पहली ट्रेन पटना-डीडीयू पैसेंजर ट्रेन गुजरी

34 घंटे बाद अप में परिचालन शुरू, पहली ट्रेन पटना-डीडीयू पैसेंजर ट्रेन गुजरी
रघुनाथपुर स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन

केटी न्यूज/बक्सर

बुधवार की शाम 12506 डाउन में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दानापुर-डीडीयू रेल मंडल के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास दुघर्टना ग्रस्त हो गई थी। जिसमें 73 यात्री घायल हुए थे। जबकि 4 यात्रियों की मौत हो गई। दुघर्टना इतनी भयावह थी कि 100 मीटर तक रेल पटरी उखड़ गई थी। जिसके कारण अप और डाउन लाईन पूरी तरह से ठप था। रेलकर्मियों व अधिकारियों के कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 34 घंटे बाद रेल परिचालन शुरू हुआ।

34 घंटे बाद अप में परिचालन शुरू, पहली ट्रेन पटना-डीडीयू पैसेंजर ट्रेन गुजरी

शुक्रवार की सुबह 8:10 बजे पहली ट्रेन 13209 अप पटना-डीडीयू का परिचालन हुआ। जिसके बाद अधिकारियों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। परन्तु अभी भी डाउन लाईन में अभी परिचालन शुरू नहीं हुआ है। मरम्मत का कार्य चल रहा है। रेल अधिकारियों के अनुसार जल्द ही डाउन लाइन में भी परिचालन शुरू किया जाएगा। दानापुर रेलमंडल के पीआरो पृथ्वी राज ने बताया कि अप लाइन में डीजल इंजन कि परिचालन कल से हमारे रेलवे वर्क के लिए चालू हो गई थी। परन्तु यात्रि ट्रेन की परिचालन आज से शुरू हुआ है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।