Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला ठंड से राहत का सहारा, मां भवानी मंदिर में आयोजित हुआ कंबल वितरण

ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच केसठ प्रखंड के ऐतिहासिक मां भवानी मंदिर परिसर में मानव सेवा का अनुकरणीय दृश्य देखने को मिला। तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम ने सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य केवल ठंड से बचाव ही नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना रहा।

सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला ठंड से राहत का सहारा, मां भवानी मंदिर में आयोजित हुआ कंबल वितरण

केटी न्यूज/केसठ।

ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच केसठ प्रखंड के ऐतिहासिक मां भवानी मंदिर परिसर में मानव सेवा का अनुकरणीय दृश्य देखने को मिला। तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम ने सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य केवल ठंड से बचाव ही नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक डॉ. कुंवर भीम सिंह ने की, जबकि मंच संचालन विनोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला ठंड से राहत का सहारा, मां भवानी मंदिर में आयोजित हुआ कंबल वितरण

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवानगर थाना के एसआई मुन्ना यादव उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सचिव व्यास मुनि सिंह की भूमिका भी अहम रही, जिन्होंने व्यवस्थापक के रूप में समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में गरीब, वृद्ध एवं असहाय लोग उपस्थित रहे। कंबल पाकर लाभार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला ठंड से राहत का सहारा, मां भवानी मंदिर में आयोजित हुआ कंबल वितरण

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष आर्य, कृष्ण कुमार उर्फ नकुल, सुशील कुमार, दिग्विजय सिंह, जालिम दुबे, कुंवर सिंह, काशी महतो, विनोद सिंह, मनोज चौकीदार, विश्वामित्र शर्मा, रतन रावत, कपिल मुनि महतो, हीरालाल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर सुरेंद्र सिंह, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, तुलसी इंटरप्राइजेज, शिवशंकर सिंह, अमरेंद्र कुमार, बसंत जी, किश्तू कुर्मी सहित अन्य सहयोगकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास से समाज की बड़ी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।