अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू - 9 सूत्री मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी आशा कर्मीयो का रहा हड़ताल

अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू - 9 सूत्री मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी आशा कर्मीयो का रहा हड़ताल

केटी न्यूज/ बक्सर \ केसठ 

केसठ में आशा कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया हैं। इस धरना में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सरकार विरोधी नारा लगाते हुए केसठ पीएचसी के प्रांगण में धरना दिया। जिसकी अध्यक्षाता चंद्रलेखा देवी व संचालन

कुमारी कुशुमलता ने किया। धरना को संबोधित करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक   अनिश्चितकालीन हड़ताल जा री रहेगा। इनकी मुख्य मांगें सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए। 1,000 से मानदेय बढ़ाकर 10,000 किया जाए। कोरोना महामारी में किए गए कार्य का मानदेय भुगतान किया जाए। 2019 में हुए समझौते के तहत आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं पर से

मुकदमा वापस लिया जाए। समेत नौ सूत्री मांग शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को संचालित करते है, लेकिन सरकार हम लोगों के साथ नाइंसाफी करती हैं। उन लोगों का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानेगी तब तक हम

लोग धरना और हड़ताल जारी रखेंगे। सरकार मांग नहीं पूरी करती है तो सड़क पर भी प्रदर्शन करेंगे। आशा कार्यकर्ता की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। हड़ताल में मुख्य रूप से गीता देवी, आशा देवी, रंभा कुमारी, आरती देवी, ममता देवी, रिंकू देवी, शारदा देवी, मीरा देवी सहित अन्य शामिल रही।