उत्तराधिकार नामांतरण के आवेदनों में पहचान पत्र जमा करना अनिवार्य

राजस्व महाअभियान के तहत उत्तराधिकार नामांतरण के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों से अंचल कार्यालय में पहचान पत्र जमा करने की अपील की गई है। इस संबंध में नावानगर की सीओ रानी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों ने उत्तराधिकार नामांतरण के लिए आवेदन दिया है, वे जल्द से जल्द अंचल कार्यालय पहुंचकर अपना वैध पहचान पत्र जमा करें।

उत्तराधिकार नामांतरण के आवेदनों में पहचान पत्र जमा करना अनिवार्य

केटी न्यूज/नावानगर 

राजस्व महाअभियान के तहत उत्तराधिकार नामांतरण के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों से अंचल कार्यालय में पहचान पत्र जमा करने की अपील की गई है। इस संबंध में नावानगर की सीओ रानी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों ने उत्तराधिकार नामांतरण के लिए आवेदन दिया है, वे जल्द से जल्द अंचल कार्यालय पहुंचकर अपना वैध पहचान पत्र जमा करें। सीओ ने बताया कि कई आवेदनों के साथ पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण नामांतरण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में ऑनलाइन आवेदन का निष्पादन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आवेदक आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र की प्रति अंचल कार्यालय में जमा कर दें, ताकि लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके।अंचलाधिकारी ने लोगों से पहचान पत्र अंचल कार्यालय में उपलब्ध करा राजस्व महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।