Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक: विकास कार्यों और लंबित राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

मऊ। मंडलायुक्त मनीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और राजस्व वादों के निस्तारण पर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय आदि पर चर्चा हुई।

मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक: विकास कार्यों और लंबित राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ। मंडलायुक्त मनीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और राजस्व वादों के निस्तारण पर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय आदि पर चर्चा हुई और तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति पर संतोष जताया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लक्ष्यों के अनुसार कार्य पूरा न होने पर मंडलायुक्त ने तत्काल पूरा करने या विवाद होने पर कैंसिल करने का निर्देश दिया।

गोवंश संरक्षण योजना में जुलाई तक के भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को समय से सत्यापन और नियमित भुगतान के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर सभी आवेदन समय पर निपटाने को भी कहा गया। जल जीवन मिशन में धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता को तेजी से कार्य पूरा करने का आदेश दिया।

वृक्षारोपण के बाद पौधों की स्थिति की क्रॉस चेकिंग, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य सुरक्षा योजना आदि की भी समीक्षा हुई। राजस्व वादों में 5 साल से ज्यादा के लंबित मामलों को जल्दी निपटाने और तहसीलदार कोर्ट में लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।  

बैठक से पहले मंडलायुक्त ने अभिलेखागार का निरीक्षण किया और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।