Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

30 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

नया भोजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नया भोजपुर-डुमरी पथ स्थित झरनेश्वर शिव मंदिर के समीप से एक तस्कर को 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। तस्कर की पहचान विशाल कुमार पिता राम ईश्वर के रूप में की गई है।

30 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नया भोजपुर-डुमरी पथ स्थित झरनेश्वर शिव मंदिर के समीप से एक तस्कर को 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। तस्कर की पहचान विशाल कुमार पिता राम ईश्वर के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को स्थानीय पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी।

30 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

इसी दौरान वह बाइक लेकर डुमरी की तरफ से आ रहा था। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया तथा बाइक पर बंधे थैले व उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मद्य निषेध की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।