Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

केसठ में किसान गोष्ठी आज, आधुनिक तकनीक और योजनाओं की मिलेगी जानकारी

किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) बक्सर द्वारा शनिवार को केसठ प्रखंड के ई-किसान भवन स्थित सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।इस गोष्ठी में किसानों को रबी मौसम आधारित उन्नत तकनीक, फसल प्रबंधन, मृदा परीक्षण, भूमि संरक्षण, उद्यान, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विशेषज्ञों द्वारा दी जाएंगी।

केसठ में किसान गोष्ठी आज, आधुनिक तकनीक और योजनाओं की मिलेगी जानकारी

केटी न्यूज/केसठ। 

जानकारी देते हुए तकनीकी प्रबंधक डॉ. प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि आत्मा और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ कैसे लिया जाए, इसके अलावा खेती की आधुनिक विधियों पर विस्तृत परिचर्चा की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गोष्ठी का लाभ उठाने की अपील की है।उन्होंने यह भी बताया कि गोष्ठी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने पंचायत के किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क कर सकते हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।