आज से शुरू होगा गरमा मूंग और मक्का बीज का वितरण, इंतजार की घड़िया समाप्त
सरकार की तरफ से गरमा बीज मूंग और मक्का का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रबी फसल की कटनी हो जाने के बाद उनका खेत परती हो गया था। गरमा हाइब्रिड बीज मक्का और मूंग की रोपनी को लेकर बीज का इंतजार किसान कर रहे थे। किसान प्रतिदिन बीएओ कार्यालय पहुंच बीज आने का इंतजार कर रहे थे। किसान समन्वयक और सलाहकारों के द्वारा किसानों को जैसे ही यह बताया गया कि मूंग और मक्का बीज का प्रखंड कृषी कार्यालय में पहुंच गया है, जिसका वितरण शनिवार को किया जाएगा।
__ रबी फसल गेहूं के कटनी के बाद मूंग व मक्का बीज की शुरू होती है बुआई
केटी न्यूज/डुमरांव।
सरकार की तरफ से गरमा बीज मूंग और मक्का का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रबी फसल की कटनी हो जाने के बाद उनका खेत परती हो गया था। गरमा हाइब्रिड बीज मक्का और मूंग की रोपनी को लेकर बीज का इंतजार किसान कर रहे थे। किसान प्रतिदिन बीएओ कार्यालय पहुंच बीज आने का इंतजार कर रहे थे। किसान समन्वयक और सलाहकारों के द्वारा किसानों को जैसे ही यह बताया गया कि मूंग और मक्का बीज का प्रखंड कृषी कार्यालय में पहुंच गया है, जिसका वितरण शनिवार को किया जाएगा। इतनी बात सुनते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई, और घर लौट बीज लेने के फिराक में जुट गए। उन्हें बताया गया की पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर बीज का वितरण किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए बीएओ विशाल गंगवार ने बताया कि कुल 600 किसानों में वितरण किया जाएगा। किसानों को में प्रति एकड़ 8 किलो बीज मूंग और मक्का का वितरण होगा। मालूम हो कि डुमरांव प्रखंड में रजिस्टर्ड किसानों की सख्या 23 हजार है, लेकिन बीज का वितरण मात्र छह सौ किसानों में वितरित होंगे ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि जिस किसान को बीज नहीं मिलेगा उन्हें कितना निराशा होगी। बहरहाल जोभी हो, लेकिन बीज का वितरण शुरू होने से किसानों में काफी खुशी है।

