Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बाजार समिति परिसर में आज से शुरू होगा दो दिवसीय यांत्रिकीकरण मेला

बाजार समिति परिसर में आज से शुरू होगा दो दिवसीय यांत्रिकीकरण मेला

केटी न्यूज/बक्सर

नगर के बाजार समिति परिसर में दो दिवसीय यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन किया गया है। यांत्रिकीकरण मेला 21 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित होगा। जिसकी तैयारी कृषि विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है। यांत्रिकीकरण मेले में किसान वैज्ञानिक वार्तालाप का भी आयोजन किया जाएगा। जहां किसानों को बेहतर कृषि के टिप्स दिए जाएंगे। जिससे किसान पारंपरिक खेती के साथ ही अन्य सहायक उत्पादों की खेती कर आर्थिक रूप से सबल बन सके।

वहीं कृषि मेले में यांत्रिकीकरण विक्रेताओं द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। जहां किसान एक निश्चित स्थान पर विभिन्न कृषि के अत्याधुनिक यंत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा उसका उपयोग कृषि के कार्यों में कर सकेंगे। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि कृषि यांत्रिकीकरण मेले के माध्यम से किसानों को एक ही स्थान पर हर प्रकार के कृषि यंत्रों की जानकारी के साथ ही कृषि के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों की जानकारी भी किसानों को दी जाती है। वहीं विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी के बाद किसान अपने फसल उत्पादन में उसका उपयोग कर लागत कम कर सकेंगे तथा बेहतर आय कर सकेंगे यांत्रिकीकरण मेले का शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।