Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

डुमरांव पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभिया, वसूले 2.86 लाख जुर्माना

लॉ एंड ऑर्डर को दुरूस्त करने के साथ ही क्षेत्र में तस्करों व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डुमरांव पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में शनिवार की रात व रविवार की सुबह डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित सुमित्रा कॉलेज मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

डुमरांव पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभिया, वसूले 2.86 लाख जुर्माना

-- शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक चला अभियान, पुलिस के तेवर से वाहन चालकों में मचा रहा हड़कंप

केटी न्यूज/डुमरांव

लॉ एंड ऑर्डर को दुरूस्त करने के साथ ही क्षेत्र में तस्करों व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डुमरांव पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में शनिवार की रात व रविवार की सुबह डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित सुमित्रा कॉलेज मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, डीएल, चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के आलवे शराब व हथियार तस्करी की जांच भी की। सर्द रात में पुलिस के सड़क पर उतरने से बिना मानक के वाहन चलाने वाले चालकों, तस्करों, नशेड़ियों तथा अपराधियों की मुश्किले बढ़ी रही। 

डुमरांव पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभिया, वसूले 2.86 लाख जुर्माना

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार की रात 24 वाहनों से 1.31 लाख जबकि रविवार की सुबह 31 वाहनों से 1.55 लाख समेत कुल 55 वाहनों से 2.86 लाख रूपए का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण तथा अपराध व तस्करी पर लगाम लगाने के उदेश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि वहान जांच के दौरान तस्करों व अपराधियों की गतिविधियों पर खास नजर रखी जाएगी।

डुमरांव पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभिया, वसूले 2.86 लाख जुर्माना

 

दूसरी ओर पुलिस के इस तेवर से वाहन चालकों तथा अपराधियों की मुश्किलें बढ़ी रही। वाहन चालक पुलिस की जांच से बचने के लिए दूसरे रास्तों से भागते दिखाई पड़े।थानाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेेगा। उन्होंने वाहन चालकों से पूरे कागजात व हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की नसीहत दी। जबकि, शहरवासी थानाध्यक्ष के इस तेवर की सराहना कर रहे है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इसी तरह मुश्तैद रही तो अपराधियों के हौसले पस्त हो जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।