Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

मची सनसनी: खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते मिला शव

मची सनसनी: खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते मिला शव

केटी न्यूज/मऊ। 

सरायलखंसी थाना के अमरहट गांव के में रविवार की सुबह किसान के घर से करीब दो सौ मीटर खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मची सनसनी: खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते मिला शव

जानकारी के मुताबिक अमरहट गांव निवासी रामाश्रय यादव (55) रविवार का भोर में जगने के बाद मवेशियों को चारा पानी के देकर दरवाजे की सफाई किया। इसके बाद वह घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत पर गया। घर से जाने के बाद करीब दो घंटे बाद उसका शव खेत में लगे नीम से लटकता मिला।

मची सनसनी: खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते मिला शव

गांव के कुछ लोग वहां से गुजर रहे  थे तो पेड़ से लटकता शव देख उसकी पहचान कर परिजन को जानकारी दी। कुछ देर बाद घटनास्थल मृतक के परिजन और पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंची। शव को पेड़ से उतार कर मौके से कुछ साक्ष्य लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

मची सनसनी: खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते मिला शव

मृतक के बड़े लड़के राकेश ने बताया कि उसके पिता पिछले तीन से चार दिनों से काफी परेशान और तनाव में थे। लेकिन उन्होंने परिवार के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं दी।

मची सनसनी: खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते मिला शव

इस बाबत ​थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अमरहट गांव में पेड़ से लटकता शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।