महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में मंगलवार को “बदलते वैश्विक परिवेश में युवा वर्ग की महत्वाकांक्षा” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि विश्वामित्र महामुनि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

__ बदलते वैश्विक परिवेश में युवा वर्ग की महत्वाकांक्षा विषय पर मंथन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

केटी न्यूज/बक्सर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में मंगलवार को “बदलते वैश्विक परिवेश में युवा वर्ग की महत्वाकांक्षा” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि विश्वामित्र महामुनि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि बक्सर लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि आज का युवा बदलते वैश्विक परिवेश में नए अवसरों को पहचान रहा है। युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की सोच और कर्म पर निर्भर करता है। सांसद ने महर्षि विश्वामित्र के त्याग और ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से भगवान श्रीराम की तरह कर्तव्यनिष्ठ बनने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) मृत्युंजय सिंह ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में युवाओं की महत्वाकांक्षाएं तेजी से बदल रही हैं। ऐसे समय में युवाओं को अपनी प्रतिभा के साथ नैतिक मूल्यों को भी बनाए रखना चाहिए, तभी वे समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दे सकेंगे।विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) महेश दत्त सिंह, प्रधानाचार्य प्रणव चटर्जी महाविद्यालय, बक्सर ने कहा कि आज का युवा तकनीक और ज्ञान के बल पर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के संयोजक एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णाकांत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेरणा देते हैं। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सांसद द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीश कुमार पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भरत कुमार चौबे ने किया। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।