डीआरडीए में भुगतान प्रक्रिया पर कसी नकेल, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) में लंबित भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने वित्तीय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं के भुगतान से जुड़े सभी मामलों में निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए।

डीआरडीए में भुगतान प्रक्रिया पर कसी नकेल, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

__ उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सीएफएमएस के जरिए भुगतान में बरतने को कहा विशेष सतर्कता

 केटी न्यूज/बक्सर।

 जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) में लंबित भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने वित्तीय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं के भुगतान से जुड़े सभी मामलों में निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए।तथा बिना समुचित जांच के किसी भी विपत्र को सीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाए।डीआरडीए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित दायित्वों और भुगतान संबंधी मामलों की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी वीबीजी रामग ब्रह्मपुर एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वीबीजी रामग को निर्देशित किया गया।

कि पूर्व से लंबित दायित्वों के भुगतान के लिए सीएफएमएस के माध्यम से विपत्र अपलोड करने से पहले सभी अभिलेखों और वित्तीय प्रावधानों की गहन जांच सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की संभावना न रहे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी राशि के व्यय में वित्तीय अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्य निष्पादन में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा प्रत्येक प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।

उप विकास आयुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक बिना किसी अनावश्यक विलंब के पहुंच सके।उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पारदर्शी व्यवस्था और वित्तीय सतर्कता पर निर्भर करती है। यदि प्रत्येक स्तर पर नियमों का ईमानदारी से पालन किया जाए तो योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचेगा और शासन की मंशा भी सफलतापूर्वक पूरी होगी।