भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का दिया गया पाठ
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के दूसरे चरण के तहत शनिवार को बक्सर के बगीचा लॉज में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रमुखों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, विचारधारा और सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

__ बक्सर के बगीचा लॉज में शुरू हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, सात सत्रों में नेताओं ने साझा किए अनुभव
केटी न्यूज/बक्सर
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के दूसरे चरण के तहत शनिवार को बक्सर के बगीचा लॉज में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रमुखों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, विचारधारा और सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण महाअभियान की प्रमुख एवं विधान पार्षद निवेदिता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इसके बाद बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह तथा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।उद्घाटन सत्र में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने “संगठन और सरकार में समन्वय तथा कार्य विस्तार की दृष्टि” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री सह बिहार राज्य क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने “सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद दर्शन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

तीसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू सिद्धार्थ ने पार्टी की कार्यपद्धति और संगठनात्मक व्यवस्था पर अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदीप दुबे ने की तथा संचालन मनोज पांडेय ने किया।चौथे सत्र में किसान आयोग के सदस्य कामेश्वर सिंह ने “हमारा इतिहास, हमारा विकास” विषय पर चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत ने की।पांचवें सत्र में प्रशिक्षण महाअभियान की प्रमुख निवेदिता सिंह ने “गरीब कल्याण की योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

छठे और सातवें सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप कुमार मंटू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक कार्यक्रमों, ‘मन की बात’, सामाजिक विषयों के अध्ययन तथा मीडिया से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष बल दिया गया।

