तियरा में बाल विद्या निकेतन का वार्षिकोत्सव: प्रतिभाओं को मिला सम्मान, बेटियों की प्रस्तुति ने जीता दिल
प्रखंड के तियरा गांव स्थित आवासीय बाल विद्या निकेतन स्कूल में 11वां वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला एवं समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन ने की, जबकि संचालन शिक्षक विनय सर एवं अमित सर ने किया।

__ नवोदय चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित, शिक्षा और समानता का दिया संदेश
केटी न्यूज/राजपुर
प्रखंड के तियरा गांव स्थित आवासीय बाल विद्या निकेतन स्कूल में 11वां वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला एवं समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन ने की, जबकि संचालन शिक्षक विनय सर एवं अमित सर ने किया।कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय में चयनित करीब 20 मेधावी छात्रों—पिंटू, मुन्ना, प्रिंस, निखिल, आदित्य, रविशंकर, मनीष, पवन, विशाल और आयुष सहित अन्य विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर बच्चों की सफलता में उनके योगदान को सराहा गया।मुख्य अतिथि संतोष कुमार निराला ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी अब शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं और समाज का नाम रोशन कर रही हैं।इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया और समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही दिशा और अवसर देने की। विद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम में जदयू अध्यक्ष फुटुचंद सिंह, मोतीलाल सिंह, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके हौसले को बढ़ाया।

