सख्ती: बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने तीन गांवों में चलाया सघन छापेमारी अभियान से मचा हड़कंप
बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान मुरार थाना क्षेत्र के तीन गांवों अमसारी, बसंतपुर व अहरा डेरा गांव में चलाया गया। इस दौरान कुल 11 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में चिन्हित करते हुए उन पर 2 लाख 86 हजार 772 रूपए का जुर्माना लगाते हुए मुरार थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

- बिजली चोरी के आरोप में 11 चिन्हित, लगा 2 लाख 86 हजार 772 रूपए का जुर्माना, एफआईआर दर्ज
केटी न्यूज/चौगाईं
बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान मुरार थाना क्षेत्र के तीन गांवों अमसारी, बसंतपुर व अहरा डेरा गांव में चलाया गया। इस दौरान कुल 11 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में चिन्हित करते हुए उन पर 2 लाख 86 हजार 772 रूपए का जुर्माना लगाते हुए मुरार थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। बिजली विभाग चौगाईं प्रशाखा के जेई शैलेश कुमार ने मुरार पुलिस को दिए आवेदन में अमसारी अनुसूचित जाति बस्ती के समीप के चंदन सिंह पिता भीम सिंह पर 50 हजार 308 रूपए, संटू सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह पर 35 हजार 200 रूपए बसंतपुर गांव क चंद्रमा चौधरी पिता स्व. भरत चौधरी पर 48 हजार 824 रूपए, सुखारी चौधरी पिता स्व. रामबरन चौधरी पर 23 हजार 846 रूपए, सत्यनारायण चौधरी पिता स्व. धर्मदेव चौधरी पर 56 हजार 941 रूपए, राजकुमार चौधरी पिता स्व. बबन चौधरी पर 24 हजार 369 रूपए, अहरा डेरा गांव निवासी रंगीला यादव पिता स्व. जोमधारी यादव पर सात हजार 32 रूपए, मुन्ना यादव पिता स्व. बाला यादव पर छह हजार 610 रूपए, गंगा सागर यादव पिता स्व. बाला यादव पर छह हजार 610 रूपए, बिरदा यादव पिता स्व. साधु यादव पर चार हजार 690 रूपए तथा धनमुखिया देवी पति जगरनाथ सिंह पर 22 हजार 342 रूपए का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जेई के बयान पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एव अन्य सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।