सिमरी में अटल स्मृति समारोह, नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और संस्कार का संदेश

प्रखंड के विष्णु दीपन संस्कृत प्राथमिक सह मध्य बालक-बालिका विद्यालय, सिमरी परिसर में शनिवार को ग्राम गौरव संस्थान के तत्वावधान में अटल स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे परिसर में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

सिमरी में अटल स्मृति समारोह, नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और संस्कार का संदेश

__ ग्राम गौरव संस्थान के आयोजन में जुटे गणमान्य लोग, छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

केटी न्यूज/सिमरी

प्रखंड के विष्णु दीपन संस्कृत प्राथमिक सह मध्य बालक-बालिका विद्यालय, सिमरी परिसर में शनिवार को ग्राम गौरव संस्थान के तत्वावधान में अटल स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे परिसर में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।समारोह की अध्यक्षता चंद्रभूषण उर्फ बलिराम पांडे ने की, जबकि मंच संचालन विक्की तिवारी एवं हरेंद्र पांडे ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के नागेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. स्वामीनाथ तिवारी, जेएनयू अध्यक्ष सुनील राय, सिमरी पश्चिम के जिला पार्षद प्रत्याशी पंकज सिंह तथा मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे शामिल रहे।

इस दौरान विद्यालय के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय भीमसेन पांडे की आदमकद प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिथियों का स्वागत दंत चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांडे, ए. राकेश पांडे, तिलकधारी पांडे तथा आयोजन समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला देकर किया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रेरणादायी चित्र भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।अपने संबोधन में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक था।

उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी को अटल जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज व देश के लिए कार्य करना चाहिए।मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि वर्ष 1982 में अटल बिहारी वाजपेयी सिमरी आए थे और यहां श्रीरामचंद्र संस्कृत विद्यालय, सिमरी रामोपट्टी में स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने शिक्षा, संस्कार और किसान हित की बात कही थी, जो आज भी प्रासंगिक है।समारोह का समापन राष्ट्रगीत और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन की सफलता को लेकर क्षेत्रवासियों ने ग्राम गौरव संस्थान की सराहना की।