सुनीता गुप्ता बनी डुमरांव के चेयरमैन विकास ठाकुर बने उप चेयरमैन

सुनीता गुप्ता बनी डुमरांव के चेयरमैन विकास ठाकुर बने उप चेयरमैन

केटी न्यूज/बक्सर

डुमराव नगर परिषद के मतों की गिनती संपन्न हो गई है। मुख्य पार्षद पद पर चर्चित समाजसेवी सुमित गुप्ता की मां सुनीता गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशा देवी से लगभग 5000 मतों के अंतर से चुनाव जीती हैं। वही उप मुख्य पार्षद पद पर स्वयं शक्ति के विकास ठाकुर विजई हुए हैं। निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा इसकी घोषणा होने के साथ ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि इस बार सुनीता गुप्ता को रेल का इंजन छाप चुनाव चिन्ह मिला था। गौरतलब है कि मुख्य पार्षद मीरा गुप्ता के पुत्र सुमित गुप्ता और भी उप मुख्य पार्षद बने विकास ठाकुर दोनों स्वयं शक्ति संगठन के सक्रिय सदस्य थे। इस जीत को स्वयं शक्ति की जीत माना जा रहा है।