Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी देने के लिए चौसा में 58 जगहों पर आयोजित होगा चौपाल

राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब गांव-गांव में चौपाल लगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। चौसा में यह चौपाल कुल 58 जगहों पर आयोजित होगा।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी देने के लिए चौसा में 58 जगहों पर आयोजित होगा चौपाल

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी देने के लिए चौसा में 58 जगहों पर आयोजित होगा चौपाल

-- चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से लेकर आशा-सेविका तक निभाएंगे जिम्मेदारी

केटी न्यूज/चौसा 

राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब गांव-गांव में चौपाल लगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। चौसा में यह चौपाल कुल 58 जगहों पर आयोजित होगा।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी देने के लिए चौसा में 58 जगहों पर आयोजित होगा चौपाल

इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिम्मेदार बनाये गए नोडल पदाधिकारी स्कूलों के हेडमास्टर उपस्थित रहे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी देने के लिए चौसा में 58 जगहों पर आयोजित होगा चौपाल

बैठक में चयनित प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में पेंशन चौपाल अभियान की रूपरेखा तय की गई। बीडीओ अशोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि सरकार की पेंशन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी देने के लिए चौसा में 58 जगहों पर आयोजित होगा चौपाल

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह ने तकनीकी और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए बताया कि कल से चौसा प्रखंड के 58 चयनित स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों में लाभार्थियों को वीडियो, ऑडियो और संवाद के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस कार्य मे जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, सेविका-सहायिका, विकास मित्र एवं अन्य पंचायत कर्मी को लगाया गया है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी देने के लिए चौसा में 58 जगहों पर आयोजित होगा चौपाल

चौपाल का उदेश्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दायरे में आने वाले पात्र लाभुकों को योजना की जानकारी देकर उन्हें योजना का लाभ दिलवाना है। इसके लिए प्रखंड प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।बता दें कि बिहार सरकार द्वारा राज्य में छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धजन, लक्ष्मी बाई पेंशन, व निशक्तता पेंशन।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी देने के लिए चौसा में 58 जगहों पर आयोजित होगा चौपाल

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की व्यापक जानकारी देना और समाज के सबसे कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता से जोड़ना है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।