Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डुमरांव के शिक्षक डा मनीष कुमार शशि

राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डुमरांव के शिक्षक डा मनीष कुमार शशि

 शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री ने अपने हाथों दिया सम्मान

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव निवासी तथा सिमरी के प्लस टू उच्च विद्यालय में पद स्थापित चर्चित शिक्षक डा मनीष कुमार शशि को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस के दिन पटना के कृष्णा मेमोरियल हॉल में आयोजित राजकीय शिक्षक सम्मान 2023 के दौरान शिक्षा मंत्री प्रोफेसर डा चंद्रशेखर प्रसाद ने उन्हें अपने हाथों यह सम्मान दिया। इस  आवसर पर शिक्षा विभाग के सचिव ने भी स्वागत भाषण से सभी उपस्थित जनों का प्रभावित किया। शिक्षक मनीष ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत राज्य गीत से हुई उसके बाद स्वागत भाषण के बाद बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा सभी चयनित राज्य के 20 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक, प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ-साथ विभिन्न जिला के जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बता दें कि पिछले 15 वर्षों के बाद जिले के किसी शिक्षक को यह सम्मान मिला है।

राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डुमरांव के शिक्षक डा मनीष कुमार शशि

जिससे पूरा जिला उत्साहित है। शिक्षकों ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद ऐसे पुरस्कार से शिक्षकों के बीच उत्साह का संचार हुआ है। बता दें कि डा मनीष खुद यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए काफी चर्चा के केंद्र बिंदु में रहते हैं। वे काफी सुगम, शांत व सरल व्यक्तित्व के धनी है तथा विगत वर्षों में वे बहुत से पुरस्कार जीत चुके हैं। प्रखंड संसाधन केंद्र सिमरी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डुमरांव में साधनसेवी के रूप में भी शिक्षक प्रशिक्षण में काफी लोकप्रिय रहे हैं। राजकीय सम्मान से सम्मानित होने के बाद शिक्षकों तथा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डुमरांव के शिक्षक डा मनीष कुमार शशि

बधाई देने वालों में डीईओ अनिल कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सारिक अशरफ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा चंदन कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा रजनीश कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन नाजिश अली, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना लेखा एस राय, डायट के प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य, श्रभगवान पांडेय, मृत्युंजय कुमार, मुरारी प्रसाद, हिंगमनी के साथ-साथ सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों व कार्यालयकर्मियों ने उन्हें बधाई दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।