Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

सहोदर भाई बना हत्यारा लोहे के रॉड से पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या

सहोदर भाई बना हत्यारा लोहे के रॉड से पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या

- बेटों व बहू संग मिल भाई ने ही कर दी हत्या, भाई-भतीजों समेत आठ पर प्राथमिकी

- मामले में जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

 अस्पताल में बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर के सिन्हा ओपी क्षेत्र के पोराहां गांव में बुधवार की रात जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गयी। छोटे भाई ने अपनी पत्नी, बेटों व बहू संग मिल कर लात-घूसों और रॉड से  पीट कर उनकी जान ले ली। इस दौरान उनके एक बेटे के साथ भी मारपीट की गयी। मृत बुजुर्ग पोराहां गांव निवासी स्व. जगरनाथ सिंह के 75 वर्षीय बटेश्वर सिंह थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटे भाई सिद्धेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।‌ इसे लेकर मृत बुजुर्ग के पुत्र धर्मवीर सिंह के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें अपने चाचा सिद्धेश्वर सिंह, चाची और तीन चचेरे भाइयों सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। बुजुर्ग के पुत्र धर्मवीर सिंह के अनुसार कुछ दिनों से चाचा सिद्धेश्वर सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार की शाम मवेशी बांधने को लेकर झगड़ा हो गया। उसके बाद चाचा सहित अन्य आरोपितों द्वारा मारपीट की जाने लगी। उसी दौरान उसके पिता की भी लात-घूसों और रॉड से जमकर पिटाई कर दी गयी। उसमें उनकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर ओपी इंचार्ज राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी कर रही है। 

बेटे को बचाने के दौरान बुजुर्ग को भाई और भतीजों ने मार डाला 

इधर, धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता और चाचा के बीच अभी बंटवारा नहीं हुआ है। चाचा द्वारा अपने मन से हिस्से से अधिक जमीन पर खेती की जा रही है। घर की जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा था। उसको लेकर ही विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम चाचा द्वारा मवेशी बांधने वाली जमीन को भी घेर दिया गया। कहा जाने लगा कि यह जमीन उनकी है। विरोध करने पर झगड़ा किया जाने लगा और उसके भाई के साथ मारपीट की जाने लगी। उसे देख उसके पिता भाई को बचाने लगे। इस पर चाचा और उनके घर के लोगों द्वारा उसके पिता की लात-घूसों और रॉड से पीट कर हत्या कर दी गयी। 

बेटा बोला  - सीओ से शिकायत करने की बात से नाराज थे चाचा

धर्मवीर सिंह का कहना है कि जमीन के विवाद को देखते हुए उसके पिता द्वारा सीओ और थाने में शिकायत करने की बात कह रहे थे। उस पर उसके चाचा नाराज चल रहे थे। उसी के कारण बुधवार को मवेशी बांधने का बहाना बनाकर मारपीट की गयी। धर्मवीर सिंह के अनुसार दस दिन रोज पहले विवाद हुआ था। तब उसके पिता द्वारा कहा गया कि पांच अक्टूबर को थाने में सीओ द्वारा कैंप लगाया जायेगा। अब उसी में इस केस का फैसला होगा। उसके बाद से चाचा व उनके परिवार के लोग नाराज चल रहे थे। इधर, बुजुर्ग की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि बुजुर्ग को तीन  पुत्री पूनम देवी, रंजू देवी, रिंकू देवी, दो पुत्र अजय सिंह और धर्मवीर सिंह है। उनकी पत्नी राधिका देवी की कुछ दिन पहले ही बीमारी से मौत हो गयी थी।‌

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।