बाप बना हत्याराः भदवर में मां के शव के आगे ऐऐऐ कर विलखता रहा चौदह माह का मासूम मामा ने पिलाई बोतल से दूध.....

बाप बना हत्याराः  भदवर में मां के शव के आगे ऐऐऐ कर विलखता रहा चौदह माह का मासूम मामा ने पिलाई बोतल से दूध.....

- दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप पुलिस ने सास व पति का हिरासत में लिया

केटी न्यूज/आरा 

चौदह माह के मासूम बना ऐऐऐ..........कर विलख रहा था। यह नाजारा देख देखने वालों का हृदय भी विलख गया। लेकिन इसको जरा भी अपने बच्चे के बारे में न तो आरोपी बाप ने सोचा व ना ही मृतका मां की इस मासूम क्या होगा। यह हृदय विदारक घटना भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव की है। जहां एक ससुराल पक्ष का का आरोप है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर हत्याकर दी गई है। इस आरोप में मासूम के दादी व पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूत्रों कि मानें तो शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। इलाज के दौरान परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर मारपीट कर एवं जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया जा रहा है। पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सरकुंडा गांव निवासी मृतका के भाई  रमेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन बेबी की शादी मई 2020 में चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी वीरा यादव के पुत्र गोलू यादव के साथ हुई थी।

शादी के करीब पांच माह के बाद से बेबी कै पति गोलू कुमार और सासा मातेश्वरी देवी द्वारा दहेज में पैसे की मांग की जाने लगी थी। नहीं देने पर मारपीट भी की जाती थी। एक वर्ष पूर्व भी उसके पति और सास ने उसके साथ मारपीट की थी। तब उसके द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत भी की गयी थी, लेकिन उस समय थानाध्यक्ष द्वारा समझा कर भेज दिया गया था। तब वह अपनी बहन को लेकर अपने गांव चला गया था। उसके कुछ दिन बाद उसकी बहन को लड़का पैदा हुआ था। इधर, करीब ढाई माह पूर्व बहनोई जबरन उसकी बहन को अपने घर ले गया था। कुछ दिन पूर्व उसके बहनोई ने एक ट्रैक्टर खरीदी थी। तब बहनोई की डिमांड पर उसने उस समय भी उसे 50 हजार रुपए दिया था।

उसके बाद बहनोई ट्रैक्टर का डाला खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग करने लगा। नहीं दिया तो मारपीट करने के बाद जबरन जहर देकर उसकी हत्या कर दी गयी। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की देर रात चांदी थाने की पुलिस गश्ती और वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान भदवर गांव के समीप एक संदिग्ध वाहन को पकड़ा गया। उसमें कुछ लोग संदिग्ध हालात में बैठे थे और एक महिला का शव रखा गया था। संदेह के आधार पर वाहन को पकड़ लोगों से पूछताछ और जांच शुरू की गयी। उसी क्रम में महिला की दहेज के लिए हत्या करने की बात सामने आयी। उसके बाद महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया।