Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

बच्चों को पौधों का उपहार, हरियाली का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से वन विभाग ने बुधवार को चौसा प्रखंड के तीन विद्यालयों में जागरूकता सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच करीब एक हजार फलदार पौधे वितरित किए गए।

बच्चों को पौधों का उपहार, हरियाली का संकल्प

बच्चों को पौधों का उपहार, हरियाली का संकल्प

केटी न्यूज/चौसा।

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से वन विभाग ने बुधवार को चौसा प्रखंड के तीन विद्यालयों में जागरूकता सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच करीब एक हजार फलदार पौधे वितरित किए गए। पौधे पाकर बच्चों में उत्साह दिखा और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम सिकरौल मध्य विद्यालय, सोनपा सिकरौल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय तथा सोनपा मध्य विद्यालय में आयोजित हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को पौधों के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। बच्चों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के खाली स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की अपील की गई।

बच्चों को पौधों का उपहार, हरियाली का संकल्प

वन क्षेत्र पदाधिकारी ममता कुमारी ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल कर उन्हें पेड़ का रूप देना ही वास्तविक पर्यावरण संरक्षण है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अभियान से जोड़ने से इसका प्रभाव व्यापक होगा। फलदार पौधे आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को फल भी उपलब्ध कराएंगे।उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रधानाध्यापक विजय नारायण राम ने वन विभाग की पहल की सराहना करते हुए बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया।मौके पर वनरक्षी अनीश कुमार, हरेराम कुमार सहित विद्यालयों के शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे।

बच्चों को पौधों का उपहार, हरियाली का संकल्प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।