Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

संपत्ति हड़पने के लिए भाभी को गोली मारने में वांछित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

संपत्ति हड़पने के लिए भाभी को गोली मारने में वांछित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव स्थित वाजितपुर जंगल से रविवार शाम पकड़ा गया बदमाश

किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकला था आरोपित, तभी पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तार अपराध कर्मी के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद

केटी न्यूज/आरा

संपत्ति हड़पने के लिए भाभी को गोली मारने में वांछित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

नारायणपुर थाने की पुलिस ने किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले एक बदमाश को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। उसे रविवार की शाम मड़नपुर गांव स्थित वाजितपुर जंगल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश उसी थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी राम सकल यादव का पुत्र श्रीराम सिंह है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गयी है।

संपत्ति हड़पने के लिए भाभी को गोली मारने में वांछित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

वह संपत्ति हड़पने के लिए अपनी भाभी को गोली मारने में वांटेड है। एसडीपीओ राहुल सिंह की ओर से सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। एसडीपीओ ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि मड़नपुर के वाजितपुर जंगल में एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

संपत्ति हड़पने के लिए भाभी को गोली मारने में वांछित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

सूचना के सत्यापन, हथियार की बरामदगी और अपराध कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम वाजितपुर जंगल में पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा। उसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास एक देसी कट्टा और एक गोली भी बरामद की गयी।

संपत्ति हड़पने के लिए भाभी को गोली मारने में वांछित हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार श्रीराम सिंह के खिलाफ पूर्व से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार श्रीराम सिंह पर इसी साल 31 जनवरी को संपत्ति हड़पने के लिए अपनी भाभी को गोली मारने का केस दर्ज हुआ था। उस से ही वह फरार चल रहा है। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु दारोगा नुमान अली शौकत और एएसआई अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।