Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

नाच देखने के दौरान उपजे विवाद में मां-बेटे की पिटाई

नाच देखने को लेकर विवाद में मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी गयी। उससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

नाच देखने के दौरान उपजे विवाद में मां-बेटे की पिटाई

- जगदीशपुर के घाघा बाजार गांव की मंगलवार की सुबह की घटना
- बहू भोज में चल रहा था नाच का कार्यक्रम, तभी हो गया विवाद

केटी न्यूज/आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के घाघा बाजार में नाच देखने को लेकर विवाद में मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी गयी। उससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में घाघा गांव निवासी धनित यादव की 45 वर्षीया पत्नी ललिता देवी और 30 वर्षीय पुत्र अजय यादव शामिल है। अजय यादव ने बताया कि गांव में सोनू महतो नामक व्यक्ति की शादी हुई थी। सोमवार की रात उनके घर बहू भोज का कार्यक्रम था। उसमें नाच का कार्यक्रम भी हो रहा था। उनके घर के बच्चे भी नाच देखने गए थे। उसी दौरान नाच देखने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। उसको लेकर मंगलवार की सुबह समझौता करने के लिए सभी लोगों को बुलाया गया था। इस बीच झगड़ा करने वाले दूसरे पक्ष के लोग उनके घर पहुंच गये और नोकझोंक करने लगे। देखते ही देखते बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी। उस दौरान दोनों मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।