भैंस चोरी कर रहे अपराधियों का विरोध करने महिला को मारी गोली, हालत नाजूक

भैंस चोरी कर रहे अपराधियों का विरोध करने महिला को मारी गोली, हालत नाजूक

केटी न्यूज/आरा

भैंस चोरी कर रहे अपराधियों का विरोध करने महिला को गोली मार दी। वहां से भाग निकले। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जहां उसका ईलाज चल रहा है। घटना सोमवार की आधी रात भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में हुई। जख्मी महिला को गोली बाएं हाथ में केहुनी एवं कलाई के बीच में लगी है। घटना के बाद गांव में दहशत का महौल है। घायल महिला की पहचान सोनवर्षा गांव निवासी माना देवी पति मनरिका पासवान के पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर माना देवी ने कहा कि रात को वह मवेशी को आंगन में बंधने कर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। तभी पिकअप पर सवार हथियारबंद अपराधी उनके घर में प्रवेश कर गए आंगन में बंधे भैंस को खोल दिया। तभी भैंस चिल्लाने लगी। भैंस के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने अपने पति को कहा की देखिए भैंस क्यों चिल्ला रहा है तो उनके पति आंगन में आए। तभी उन्हें देख अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हालांकि फायरिंग में पति बाल-बाल बच गए। इसके बाद जब वह भी अपने कमरे से निकलकर आंगन में आई तो अपराधियों द्वारा की जा रही फायरिंग की गोली बाएं हाथ में गोली लग गई। आरा एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि मध्य रात्रि में धनगई थाना अंतर्गत डेहरी सोनबरसा में एक महिला को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के द्वारा सूचना के सत्यापन पर ज्ञात हुआ की देहरी सोनबरसा में माना देवी के घर पर कुछ भैंस चोर, भैंस खोल रहे थे तभी माना देवी के उठने पर भैंस चोरों ने फायरिंग कर दी, जिससे माना देवी के हाथ में गोली लग गई तथा भैंस को भी गोली लग गई ।पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। जल्दी अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसडीपीओ जगदीशपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है।