पैसे के विवाद में घर से खींचकर ले जाने का विरोध करने पर महिला को मारी गोली जख्मी

पैसे के विवाद में घर से खींचकर ले जाने का विरोध करने पर महिला को मारी गोली जख्मी

गांव के ही एक व्यक्ति पर घर से खींच कर ले जाने और गोली मारने का लगा आरोप

महिला बोली: दो साल पूर्व सूद पर लिया था दो हजार,रू बाद भी मांग रहा था दस हजार 

केटी न्यूज/आरा

हसन बाजार ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रविवार दोपहर पैसे के विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई। गोली महिला के बाएं एड़ी के पास लगी है। उससे वह जख्मी हो गयी है, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी महिला नारायणपुर गांव निवासी मनोज राम की 40 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी है।

 उसने बताया कि उसका पति मनोज राम मछली बेचने का काम करता है। उसने गांव के ही व्यक्ति से दो वर्ष पूर्व सूद पर दो हजार रुपए पर लिया था। उसका वह मूल और सूद के रूप में अब तक दस हजार रुपए दे चुकी है। उसके बाद भी उस व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। इस बीच रविवार की दोपहर वह व्यक्ति उसके घर आया और चार हजार रुपया मांगने लगा। तब उसने कहा कि दो हजार रुपया सूद पर लिया था।

सूद और मूल सहित कुल दस हजार रुपए दे चुकी है। अब एक भी पैसा नहीं देगी। उस पर वह जबरन उसका हाथ खींचकर घर से बाहर ले जाने लगा और दुर्व्यवहार करने लगा। उसने विरोध किया, तो उसने उसे गोली मार दी। उससे वह जख्मी हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ओपी इंचार्ज सर्वेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।