Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

फिरौती के लिए ठेकेदार को अगवा करने में दूसरा वांटेड गिरफ्तार

फिरौती के लिए ठेकेदार को अगवा करने में दूसरा वांटेड गिरफ्तार

- ठेकेदार की कथित प्रेमिका सहित चार की तलाश में चल रही छापेमारी

- रोहतास से अगवा ठेकेदार को अमेहता गांव से छह नवंबर को किया गया था बरामद 

केटी न्यूज/आरा

बनारस में रहने वाले ठेकेदार को फिरौती के लिए रोहतास से अपहरण करने के मामले में भोजपुर पुलिस द्वारा दूसरे वांटेड को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव निवासी बबलू तिवारी है। उसे मंगलवार की रात अमेहता गांव से ही गिरफ्तार किया गया। एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रोहतास निवासी ठेकेदार अमित पांडेय को अगवा कर अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव स्थित खंडहरनुमा में रखा गया था। छह नंबर को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उसे बरामद किया गया था। मौके से एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो गोली बरामद की गयी थी। घटना में छह लोगों की संलिप्तता सामने आयी थी। उस आधार पर एक टीम बना आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही थी। उसी क्रम में मंगलवार की रात अमेहता गांव निवासी बबलू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। टीम में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, एएसआई जयनंदन सिंह और हवलदार उमेश प्रसाद आदि शामिल थे। 

प्यार के जाल में फंसाकर ठेकेदार को अगवा कर मांगी गयी‌ थी साठ लाख फिरौती

बताया जा रहा है कि बघैला ओपी क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी अमित पांडेय यूपी के बनारस में रहकर ठेकेदारी करता है। करीब चार साल पहले फेसबुक के जरिए वह रोहतास के बिक्रमगंज में रहने वाली युवती के संपर्क में आया था। उसके बाद उसे चार नवंबर को वह युवती के कहने पर उससे मिलने आया था। वहां नशा खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद अगवा कर लिया गया था। उसके बाद उसे अमेहता गांव स्थित खंडहरनुमा घर में हाथ -पैर बांध कर रखा गया था। उससे फिरौती के रूप में साठ लाख की रकम की मांग की जा रही थी। एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा उसे सकुशल बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि युवती अमेहता गांव की ही महिला है। उसने अपने गैंग के सदस्यों के साथ युवक को प्यार के जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने के लिए ठेकेदार को अगवा किया था। उसे लेकर युवती सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।