रात में साथ खाया पीया सुबह मार दी ममेरे भाई ने गोली

रात में साथ खाया पीया सुबह मार दी ममेरे भाई ने गोली

केटी न्यूज/आरा

रविवार कि रात साथ खाया पीया नशे की हालत गली-गलौज की सुबह ममेरे भाई को गोली मार दी। घटना सोमवार की सुबह भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र स्थनीय गांव के हनुमान मंदिर के पास की हुई। गोली दाहिने घुटने में लगी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित को आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज शुरू हुई। डॉक्टर के अनुसार हालत खतरे से बाहर है। घायल युवक गोपाल सिंह 39 पिता स्व. धीरज सिंह ने बताया कि ममेरे भाई प्रकाश सिंह के साथ नशे की हालत में झड़प हुआ था।

रविवार की रात खाने पीने के बाद वह मेरा गला दबाने लगा जिससे झूड़ाते हुए मैंने बांस से मार दिया जिससे उसका हाथ टूट गया। जिसके बाद सुबह प्रकाश सिंह के बड़े भाई पुष्कर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर आए मुझे घर से बुलाया। फिर कहा कि तुमने मेरे भाई को क्यों मारा। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उसने पुष्कर ने गोली मार दी जो मेरे पैर में गोली लगी। घटना के बाद सभी लोग फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जांच में जूट गए है।