किशोरी से दुष्कर्म मामले में उदासीन है पुलिस, डेढ़ महीने बाद भी सभी आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म मामले में उदासीन है पुलिस, डेढ़ महीने बाद भी सभी आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ शादी का प्रलोभन दे एक युवक ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया था और बाद में शादी से मुकर गया था। इस मामले में पीड़िता ने 19 दिसंबर 2023 को ही महिला थाना कांड संख्या 71/23 में उक्त युवक के साथ तीन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। 

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताई थी कि उसके साथ आरोपित सूरज गुप्ता ने शादी का झांसा दे दुष्कर्म किया था, जबकि वह पहले से शादी शुदा था तथा इस बात की जानकारी मुझे नहीं दिया था। जब वह शादी से मुकर गया तो उसके पिता गुहार लगाने उसके घर गए तो उसके परिजन गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिए। एफआईआर दर्ज होने के डेढ़ माह बीतने के बाद सूरज गुप्ता की केवल गिरफ्तारी हुई। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से किशोरी तथा उनके परिजनों में भय व्याप्त है। किशोरी के परिजनों ने पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की के पिता दरदर इंसाफ के लिए भटक रहा है।