Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

सिमरी: घर के बाहर सोए वृद्ध को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

रामदास राय ओपी क्षेत्र के बेनीलाल के डेरा गांव में बीती रात हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब वे अपने पुत्र के साथ घर के बाहर सो रहे थे।

सिमरी: घर के बाहर सोए वृद्ध को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

केटी न्यूज/डुमरांव

रामदास राय ओपी क्षेत्र के बेनीलाल के डेरा गांव में बीती रात हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब वे अपने पुत्र के साथ घर के बाहर सो रहे थे। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

सिमरी: घर के बाहर सोए वृद्ध को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

घटना सोमवार की देर रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान 60 वर्षीय सुरेंद्र राम के रूप में हुई है, जो अपने पुत्र के साथ रोजाना की तरह घर के आंगन में बिस्तर लगाकर सोए हुए थे। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन पर नजदीक से गोली चला दी और फरार हो गए। गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे में गायब हो चुके थे।

सिमरी: घर के बाहर सोए वृद्ध को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

परिजनों ने आनन-फानन में सुरेंद्र राम को डुमरांव सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया कि गोली वृद्ध के सीने के पास लगी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सिमरी: घर के बाहर सोए वृद्ध को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरेंद्र राम का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी, जिससे हमले के पीछे का कारण रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। गांव में हुई इस रहस्यमयी फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिमरी: घर के बाहर सोए वृद्ध को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।