Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

ब्रह्मपुर में चोरों का आतंक: छत तोड़कर घर में घुसे चोर, सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, क्षेत्र में दहशत

कैथी कुआवन टोला में बीती रात हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गांव के सोमरू यादव, पिता जीत यादव, के घर चोरों ने छत के सहारे प्रवेश कर सुनियोजित तरीके से तांडव मचाया। वारदात के दौरान चोर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 45 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना का पता लगते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित दिखे।

ब्रह्मपुर में चोरों का आतंक: छत तोड़कर घर में घुसे चोर, सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, क्षेत्र में दहशत

-- ब्रह्मपुर के कैथी कुआवन टोला में बड़ी चोरी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम बनाकर शुरू की जांच

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

कैथी कुआवन टोला में बीती रात हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गांव के सोमरू यादव, पिता जीत यादव, के घर चोरों ने छत के सहारे प्रवेश कर सुनियोजित तरीके से तांडव मचाया। वारदात के दौरान चोर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 45 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना का पता लगते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित दिखे।

ब्रह्मपुर में चोरों का आतंक: छत तोड़कर घर में घुसे चोर, सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, क्षेत्र में दहशत

चोरों ने जिस सटीक तरीके से घर में घुसकर चोरी की, उससे ग्रामीणों में आशंका है कि वारदात में शामिल लोगों ने पहले से घर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी थी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने रात में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग भी की।

ब्रह्मपुर में चोरों का आतंक: छत तोड़कर घर में घुसे चोर, सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, क्षेत्र में दहशत

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभय शंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का बारीकी से निरीक्षण किया, संभावित प्रवेश मार्गों की जांच की और पीड़ित परिवार से विस्तृत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ब्रह्मपुर में चोरों का आतंक: छत तोड़कर घर में घुसे चोर, सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, क्षेत्र में दहशत

उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। टीम ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपितों तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वैज्ञानिक जांच को मजबूत करने के लिए एफएसएल टीम की सहायता ली जाएगी।

ब्रह्मपुर में चोरों का आतंक: छत तोड़कर घर में घुसे चोर, सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, क्षेत्र में दहशत

पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द उद्भेदन कर चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, घटना के बाद से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, और लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।