Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

ब्रह्मपुर थाना में मालखाना से बाहर रखे शराब की पेटी मामले में थानाध्यक्ष समेत पांच पर एफआईआर, दो गिरफ्तार

ब्रह्मपुर थाना में मालखाना से बाहर रखे शराब की पेटी मामले में थानाध्यक्ष समेत पांच पर एफआईआर, दो गिरफ्तार

- वीडियों सामने आने के बाद बक्सर एसपी मनीष कुमार पहुंचे देर रात में थाना

- जांच के बाद डियूटी पर तैनात पदाधिकारी व पीटीसी जवान गिरफ्तार 

केटी न्यूज/बक्सर

सोमवार की रात पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। जब ब्रह्मपुर थाना में शराब विक्री की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बक्सर एसपी मनीष कुमार व डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की तो पाया कि मालखाना से बाहर एक कमरे में कुछ शराब की पेटी रखी गई है। जिसके बाद अधिकारियों जांच शुरू की जिसमें मामला शराब विक्री का तो सिद्ध नही हुआ परन्तु गलत इस्तेमाल की जानकारी मिली। सूत्रों के अनुसार मालखाने के बाहर एक कमरे में कमरे में शराब की पेटी रखने का वीडियो वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली थी। जिसके बाद विभाग में हडकंप मच गया।

ब्रह्मपुर थाना में मालखाना से बाहर रखे शराब की पेटी मामले में थानाध्यक्ष समेत पांच पर एफआईआर, दो गिरफ्तार

बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह जो शराब की कंटेनर पकड़ी गई थी। उसी में से कुछ पेटी मालखाना के बाहर एक कमरे में रखा गया था। जिसका चौकिदारों द्वारा मिसयूज किया जा रहा था। जिसकी वीडियों सामने आई थी। जिसके जांचो उपरांत थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी समेत पांच थाने में तैनात लोगों पर शराब अधिनियम के तहत एफआईआर कराया गया है। वहीं डियूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुवंर व एक पीटीसी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं थाने में कुछ पदाधिकारी व जवानों को सस्पेंड किया जाएगा। वहीं कुछ लोगों का तबादला किया जाएगा। जिसके लिए तैयारी चल रही है। दोपहर बाद प्रेसवार्ता आयोजित कर मिडिया को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हडकंप मच गया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वाले चाहे पुलिस हो या अपराधी छोडे नही जाएगें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।