Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बदमाशों ने सैकड़ों सागवान के पौधे काटे, शिकायत लेकर पहुंचे थाने

बदमाशों ने सैकड़ों सागवान के पौधे काटे, शिकायत लेकर पहुंचे थाने
काटे गए पेड़

- पीड़ित किसाने ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवदेन

केटी न्यूज/जहानाबाद

जिले के हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में किसान अवधेश शर्मा नामक व्यक्ति के निजी जमीन पर लगे सागवान के हरे भरे एक सौ से अधिक पौधों को असामाजिक तत्वों ने एक ही रात में बिच से काट डाला। इस मामले को लेकर किसान द्वारा हुलासगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ गुरूवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया कि अवधेश शर्मा द्वारा निजी जमीन पर दो वर्ष पूर्व अपने खर्चे से एक सौ से अधिक सागवान के पौधे लगाए गए थे तथा उसे घेराबंदी भी कर दी गई थी। खेत के मालिक घटना के दिन घर पर नहीं थे। पड़ोसियों द्वारा पेड़ काटे जाने को लेकर फोन से उन्हें सूचना दी गई है। इस घटना को लेकर गांव के अन्य किसान भी काफी आक्रोशित हैं। गांव के कई अन्य लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना पहली बार इस गांव में हुई है तथा जो कोई भी इस घटना को अंजाम दिया है निश्चित रूप से उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने बताया कि एक ओर सरकार वृक्षारोपण को लेकर तरह-तरह की योजनाएं चला रही है तथा आर्थिक रूप से मदद भी कर रही है, वहीं अपने निजी खर्चे से लगाए गए पौधों को इस तरह बर्बाद कर देने से काफी बड़ी क्षति हुई है ।हालांकि अभी तक इस संबंध में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है । पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।