Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद फरार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

बक्सर के एक्साइज कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद फरार हुए एक कुख्यात शराब तस्कर को पुलिस ने लोडेडे कट्टा, पांच कारतूस तथा 69.12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद फरार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

- गिरफ्तार विक्की तिवारी पर ब्रह्मपुर व नैनीजोर थाने में दर्ज है शराब तस्करी के आधा दर्जन मामले, बालू तस्करी में भी रहा है शामिल 

केटी न्यूज/डुमरांव

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद फरार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

बक्सर के एक्साइज कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद फरार हुए एक कुख्यात शराब तस्कर को पुलिस ने लोडेडे कट्टा, पांच कारतूस तथा 69.12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि बड़की नैनीजोर निवासी विक्की तिवारी पिता काशीनाथ तिवारी पर नैनीजोर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 661/20 दर्ज था।

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद फरार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

जिसमें बक्सर के एक्साइज कोर्ट ने उसे अर्थदंड लगाते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। लेकिन, सजा सुनते ही वह फरार हो गया था। डीएसपी की मानें तो वह करीब एक महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था। डुमरांव डीएसपी को सूचना मिली थी कि वह अपने गांव आया है तथा ढाबी गांव के पास अवैध असलहा व शराब के साथ खड़ा हैं।

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद फरार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

वह शराब की खेप को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहा था। इस सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर डीएसपी ने उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करवाई। पुलिस टीम ने उसे लोडेड देशी कट्टा तथा पांच जिंदा कारतूस व 69.12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि वह इलाके का कुख्यात शराब तस्कर है।

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद फरार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

उस पर उक्त कांड संख्या के अलावे नैनीजोर व ब्रह्मपुर थाने में शराब तस्करी के आधा दर्जन मामले दर्ज है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। डीएसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद फरार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में डीएसपी के अलावे नैनीजोर थानाध्यक्ष मो. फिरोज आलम, एएसआई वरूण यादव, दयाराम सिंह तथा सशस्त्र बल शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।