Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज
Keshav Times

एनसीआरटीसी ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।

एनसीआरटीसी ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा
Metro

केटी न्यूज़/दिल्ली

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।आज दोपहर दो बजे से रैपिड रेल, नमो भारत ट्रेन गाजियाबाद से मेरठ तक दौड़ने लगेगी।निगम ने बताया कि कि मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से रविवार को अब यात्रियों को काफी सुविधा होगी, एनसीआर से मेरठ तक का सफर वे आसानी से तय कर पाएंगे। अब 42 किलोमीटर की यात्रा सुगम हो जाएगी।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने इसकी जानकारी दी है। 

एनसीआरटीसी ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा

शनिवार को एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा कि 82 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में से 42 किलोमीटर का हिस्सा रविवार की दोपहर दो बजे से शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन आठ स्ट्रेच के खुलने से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी।साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 110 रुपये होगा जबकि प्रीमियम कोच का किराया 220 रुपये होगा। 

एनसीआरटीसी ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा

मोदीनगर नॉर्थ के बाद अगला पड़ाव मेरठ साउथ होगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का कुल 42 किमी हिस्सा शुरू हो जाएगा, जिसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण तक नौ स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली और मेरठ के बीच कॉरिडोर के पूरे खंड में 25 स्टेशन होंगे। एनसीआरटीसी का लक्ष्य है कि जून 2025 तक दिल्ली और मेरठ के बीच का काम पूरा हो जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।