Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

आपराधिक वारदात वाले स्थान को चिह्नित कर विशेष निगरानी करें : डीएम

आपराधिक वारदात वाले स्थान को चिह्नित कर विशेष निगरानी करें : डीएम
डीएम राज कुमार

- भोजपुर में बढ़ती आपराधिक वारदात पर डीएम का पुलिस को टास्क

- थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रह अपराध रोकने का निर्देश 

केटी न्यूज/आरा

जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदात से डीएम राज कुमार खासे नाराज दिख रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने अपराध पर रोक लगाने को लेकर ठोस प्लान तैयार किया गया है। इसे लेकर डीएम की ओर से सभी एसडीपीओ और एसडीपीओ को आदेश जारी किया गया है। उसमें पुलिस अफसरों को टास्क और निर्देश जारी किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन व बस पड़ाव सभी चौक-चौराहे पर चेक पोस्ट लगा जांच की जाये। स्थान और समय बदल कर नियमित जांच होनी चाहिए। डीएम की ओर से कहा गया है कि अपराध नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर सूचना संग्रह और कार्रवाई की जाये।

पूर्व से आपराधिक घटनाओं के जगह को चिह्नित करने और विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भेजने, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने और सभी साइबर कैफे का औचक जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर अपराध पर रोकथाम का सख्त निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि अपराध रोकने में शिथिलता बरतने की शिकायत मिलने पर संबंधित थानाध्यक्षों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।‌ सभी एसडीओ और एसडीपीओ को प्रतिदिन इस संबंध में रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।