बक्सर की सनातन विरासत का होगा भव्य उत्सव, सम्मेलन में जुटेंगे श्रद्धालु

बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई आवाज देने की तैयारी शुरू हो गई है। सनातन संस्कृति, परंपरा और गौरव को समर्पित सनातन गौरव सम्मेलन का आयोजन 13 सितंबर को बक्सर के किला मैदान में किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर बुधवार को डुमरांव और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

बक्सर की सनातन विरासत का होगा भव्य उत्सव, सम्मेलन में जुटेंगे श्रद्धालु

__ 13 सितंबर को किला मैदान में आयोजन, ‘मैं बक्सर हूं’ गीत का होगा लोकार्पण; स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा

केटी न्यूज/डुमरांव।

बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई आवाज देने की तैयारी शुरू हो गई है। सनातन संस्कृति, परंपरा और गौरव को समर्पित सनातन गौरव सम्मेलन का आयोजन 13 सितंबर को बक्सर के किला मैदान में किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर बुधवार को डुमरांव और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ बक्सर की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर सनातन परंपराओं के प्रति सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।

सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण चर्चित भोजपुरी गायक केके पंडित की प्रस्तुति और उनके द्वारा गाए गए गीत ‘मैं बक्सर हूं’ का लोकार्पण होगा। आयोजकों के अनुसार इस गीत की रचना लक्ष्मण ओझा बागी ने की है। गीत में बक्सर की धार्मिक, सांस्कृतिक और सनातन विरासत को स्वर दिया गया है। इसके माध्यम से जिले की ऐतिहासिक पहचान और आध्यात्मिक महत्व को लोगों के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी है।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। जरूरतमंद लोगों के लिए निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाने की बात आयोजकों ने कही है।

इससे सम्मेलन को केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित न रखकर सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया गया है।जनसंपर्क अभियान में गोवर्धन चौबे, भोजपुरी गायक केके पंडित, अरुण उपाध्याय, गोलू दुबे, अमित कुमार, धुरान कुमार समेत विश्वामित्र सेना के कई कार्यकर्ता शामिल रहे। विश्वामित्र सेना के अशोक उपाध्याय ने कहा कि सम्मेलन बक्सर की सनातन चेतना, सांस्कृतिक पहचान और गौरव को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आयोजकों ने जिलेवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।