Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

रामनवमी पर विहिप व बजरंग दल द्वारा निकाला जाएगा विशाल बाइक जुलूस

रामनवमी पर प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल द्वारा विशाल बाइक जुलूस निकाला जाएगा। यह बाइक जुलूस रामनवमी यानी छह अपै्रल को सुबह नौ बजे से नगर पंचित मां काली आश्रम परिसर से निकाला जाएगा तथा यह पूरे शहर का भ्रमण होगा। जुलूस में विहिप व बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता बाइक पर हाथ में भगवा झंडा लिए शहर का भ्रमण करेंगे।

रामनवमी पर विहिप व बजरंग दल द्वारा निकाला जाएगा विशाल बाइक जुलूस

रामनवमी पर विहिप व बजरंग दल द्वारा निकाला जाएगा विशाल बाइक जुलूस

- विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर तैयारियों पर की चर्चा, छह अपै्रल को सुबह नौ बजे से निकलेगा बाइक जुलूस

केटी न्यूज/डुमरांव

रामनवमी पर प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल द्वारा विशाल बाइक जुलूस निकाला जाएगा। यह बाइक जुलूस रामनवमी यानी छह अपै्रल को सुबह नौ बजे से नगर पंचित मां काली आश्रम परिसर से निकाला जाएगा तथा यह पूरे शहर का भ्रमण होगा। जुलूस में विहिप व बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता बाइक पर हाथ में भगवा झंडा लिए शहर का भ्रमण करेंगे।

रामनवमी पर विहिप व बजरंग दल द्वारा निकाला जाएगा विशाल बाइक जुलूस

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बुधवार को विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले विशाल बाइक शोभा यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई तथा इस जुलूस को सफल बनाने के लिए सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेवारियां दी गई। तय किया गया कि जुलूस में अधिक से अधिक सनातनी युवाओं की सहभागिता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

रामनवमी पर विहिप व बजरंग दल द्वारा निकाला जाएगा विशाल बाइक जुलूस

वहीं, शहर तथा आस पास के गांवों के युवाओं को इस जुलूस में अपनी बाइक के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार एवं बजरंग दल के प्रखंड संयोजक संटू मित्रा ने किया। 

रामनवमी पर विहिप व बजरंग दल द्वारा निकाला जाएगा विशाल बाइक जुलूस

इस संबंध में संटू मित्रा ने कहा कि छह अपै्रल को निकाला जाने वाला बाइक जुलूस काफी भव्य व विशाल होगा। इसमें सैकड़ो युवा अपनी बाइक के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उस दिन यह जुलूस सुबह नौ बजे काली आश्रम मंदिर से शुरू होगा एवं शहर के हर कोने में भ्रमण करते हुए टिचर ट्रेनिंग स्कूल के पास जाकर संपन्न होगा। उन्होंने इस शोभायात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपली शहरवासियों से की।

रामनवमी पर विहिप व बजरंग दल द्वारा निकाला जाएगा विशाल बाइक जुलूस

बैठक में लालजी केसरी, राजीव गुप्ता, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक रंजन, विपिन बिहारी सिंह, दीपक कुमार, विक्की कुमार, राज गुप्ता, रमेश केसरी, विनोद कुमार, अभिषेक चौरसिया, अमित कुमार, विकास राज समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

रामनवमी पर विहिप व बजरंग दल द्वारा निकाला जाएगा विशाल बाइक जुलूस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।