Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

कृष्णाब्रह्म पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कृष्णाब्रह्म पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोनियापुरा-सोवा सड़क पर की गई, जहां से पुलिस ने 30 टेट्रा पैकेट अवैध शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

कृष्णाब्रह्म पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कृष्णाब्रह्म पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोनियापुरा-सोवा सड़क पर की गई, जहां से पुलिस ने 30 टेट्रा पैकेट अवैध शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से शराब की खेप लेकर नोनियापुरा की ओर जाने वाले हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर सोवा स्थित बजरंगबली मंदिर के पश्चिम सड़क पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी।

कृष्णाब्रह्म पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक पर रखे कार्टून से 30 टेट्रा पैकेट शराब बरामद हुए।मौके से सोवा गांव निवासी रमेश कुमार यादव और विकास कुमार यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कृष्णाब्रह्म पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।