अमंगल: तिलक समारोह में शामिल होने जा रही स्कार्पियो सिमरी में दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत ,सात घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपुरा गांव समीप सोनरा के बर के पास तेज रफ्तार दो स्कार्पियो की टक्कर में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक किशोर घायल हो गए। प्राप्त सूचना के अनुसार बड़काराजपुर निवासी श्रीराम यादव की लड़की मांगलिक कार्य हेतु तिलक शेरपुर जा रहा था।

अमंगल: तिलक समारोह में शामिल होने जा रही स्कार्पियो सिमरी में दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत ,सात घायल
File Photo

- तिलक बड़का राजपुर से यूपी के शेरपुर जा रही थी रिश्तेदारों से भरी स्कार्पियों

केटी न्यूज/सिमरी

थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपुरा गांव समीप सोनरा के बर के पास तेज रफ्तार दो स्कार्पियो की टक्कर में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक किशोर घायल हो गए। प्राप्त सूचना के अनुसार बड़काराजपुर निवासी श्रीराम यादव की लड़की मांगलिक कार्य हेतु तिलक शेरपुर जा रहा था। रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे तेज रफ्तार दो स्काँर्पियो टक्कर खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिसके बाद अफरातफरी मच गया घटना की जानकारी के बाद तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हो गए सभी लोग बचाव कार्य में लग गए। स्थानीयों लोगों के द्वारा घायलों को निजी अस्पतालों से लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी भेजा गया। जिसमें एक 13 बर्षीय अंश यादव नामक किशोर का मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष  से संपर्क कि गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की बड़का राजपुर से शेरपुर तिलक श्रीराम यादव की लड़की का जा रहा था। इसी बीच नगरपुरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्काँर्पियो ने अगले स्कार्पियो को पिछे से टक्कर मार दिया।

जिसमें एक युवक की मौत हो गई।  वहीं अन्य सात घायल हुए इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में सुजीत यादव पिता अर्जुन यादव,विशाल यादव पिता राधेश्याम यादव, संजय यादव पिता ह्दयानंद यादव,जितेंद्र यादव पिता भजन यादव, अर्जुन यादव पिता ह्दयानंद यादव,रौशन यादव प्रकाश यादव घायल हैं जिनकी इलाज चल रहा हैं।