बिहार में जय बापु-जय भीम व जय संविधान सम्मेलन की शुरूआत बक्सर से 22 फरवरी को करेगें मल्लिकार्जुन खड़गे
22 फरवरी को बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे है।

- बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर होगा आगमन तैयारी में जूटे कार्यकर्ता
- पहली बार बक्सर आ रहे है मल्लिकार्जुन खगड़े कार्यकार्याओं में उत्साह
केटी न्यूज/बक्सर
22 फरवरी को बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे है। जिसकी तैयारी को लेकर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे का अध्यक्षता समिति की बैठक रविवार को दोपहर हुई। जिसमें डॉ पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय अध्यक्ष के आगमन पर लाखों की संख्या में बक्सर के दलसागर फील्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आगमन की तैयारी की गई है।
उक्त अवसर पर राजपुर विधानसभा के माननीय विधायक विश्वनाथ राम जी ने कहा कि मैंने अध्यक्ष जी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता को लेकर जिले के विभिन्न गांव का दौर शुरू कर दिया हूं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी पर्यवेक्षक बिहार प्रदेश इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह जी द्वारा तैयारी समिति की बैठक की गई। इस अवसर पर खड़गे जी के शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारी समिति के सभी सदस्य पूरी तरह से मुस्तैद है।
सभी कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल बना हुआ है। आज बिहार में जय बापु जय भीम जय संविधान सम्मेलन का पहला सम्मेलन बक्सर में हो रहा है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश सिंह जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह बक्सर के लिए गौरव की बात है की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहला कार्यक्रम बक्सर में कर रहे हैं। पर्यवेक्षक महोदय ने तैयारी समिति के सदस्यों को पूरी तैयारी के साथ आगामी 22 फरवरी को जय बापू जय भीम जय संविधान सम्मेलन के लिए तन मन धन से लगने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा मनोज कुमार पांडेय ने स्पष्ट तौर पर सभी सदस्यों को कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है की पहली बार बिहार में बक्सर जिला को इस सम्मेलन के लिए जो चयनित किया गया है। हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद कुमार ओझा, डॉ शशी भूषण, पांडे विनय कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी तैयारी समिति के सदस्यों को गांव-गांव और घर-घर प्रचार प्रसार करके कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पंकज उपाध्याय, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, वीरेंद्र राम
वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, संजय कुमार दुबे, प्रभुदत ओझा, कामेश्वर पांडे, सुरेश जयसवाल, अजय यादव , अभय मिश्रा , त्रियोग मिश्रा, रामप्रसाद द्विवेदी, निर्मला देवी अभिषेक पांडे, सोनू ओझा, राज नारायण दुबे, भृगु नाथ तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष राजू वर्मा, अजय ओझा, राजा रमन पांडे, नसीम मोहम्मद, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, झूलन सिंह, हलचल यादव, अग्नि वीर सिपाही कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्येंद्र ओझा ने किया धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी अजय यादव ने किया।