महरौरा मोड़ के पास पलटी सिमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली, चार घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

जर्जर हो चुके डुमरांव के स्टेशन रोड में वाहनों के पलटने की घटना सामान्य हो गई है। सोमवार को अहले सुबह महरौरा मोड़ के पास सिमेंट लदी एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से स्टेशन रोड में करीब चार घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान दर्जनों स्कूली वाहनों के अलावे सैकड़ो वाहन फंसे रहे। आलम यह था कि बाजार से लेकर पुराना भोजपुर तक जाम लगा रहा।

महरौरा मोड़ के पास पलटी सिमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली, चार घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

-- जाम में फंसे रहे दर्जनों स्कूली वाहन, कई यात्रियों की छूटी ट्रेन, पैदल गंतव्य तक जाते दिखे लोग

केटी न्यूज/डुमरांव

जर्जर हो चुके डुमरांव के स्टेशन रोड में वाहनों के पलटने की घटना सामान्य हो गई है। सोमवार को अहले सुबह महरौरा मोड़ के पास सिमेंट लदी एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से स्टेशन रोड में करीब चार घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान दर्जनों स्कूली वाहनों के अलावे सैकड़ो वाहन फंसे रहे। आलम यह था कि बाजार से लेकर पुराना भोजपुर तक जाम लगा रहा।हालांकि, इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल डुमरांव पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा खुद सदल बल मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को बीच सड़क से हटवा परिचालन बहाल करवाए।

मिली जानकारी के अनुसार महरौरा मोड़ के पास सुबह चार एक सिमेंट लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उस समय बड़ी संख्या में ट्रकों का परिचालन हो रहा था। ट्राली पलटने से अचानक स्टेशन रोड में वाहनों का परिचालन थम गया तथा दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जैसे-जैसे सुबह हुई जाम का दंश बढ़ते गया। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों व ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हुई। बच्चे जहां देर से स्कूल पहुंचे वहीं कई यात्रियों की ट्रेन जाम के कारण छूट गई। वहीं, कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे।

__हालांकि, थानाध्यक्ष की तत्परता से सुबह आठ बजे के बाद परिचानल पूरी तरह से बहाल हो गया था। 

सुबह-सुबह हुई इस घटना से लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बता दें कि डुमरांव का स्टेशन रोड काफी जर्जर हो चुका है तथा सड़क पर जगह-जगह बड़े-बडेे़ गड्ढे उभर आए है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ के कारण फिसलन बढ़ जा रही है। जिस कारण आए दिन वाहन दुर्घटना हो रही है। दूसरी तरफ मरम्मत का कोरम पूरा होने के बाद से शासन-प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है, जिस कारण लोगों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। जिससे लोगों का आक्रोश भी चरम पर पहुंचने लगा है। 

-- व्यवस्था को कोसते नजर आई श्रद्धालु महिलाएं

पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवारी पर स्टेशन रोड में लगे भीषण जाम से शिवालयों में महादेव के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करने जाने वाली श्रद्धालु महिलाओं को भी फजीहत झेलनी पड़ी। जिससे नाराज महिलाएं व्यवस्था को कोसते नजर आई। श्रद्धालु महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी सड़क पर पसरे कीचड़ से हो रही थी। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार के बाद कई ऐसे स्पाट भी थे जहां सड़क पर तिलभर भी जगह नहीं बची थी।