ठोरा नदी में नहाने के दौरान नदी में डूब गया अधेड़, शव की तलाश जारी

ठोरा नदी में नहाने के दौरान नदी में डूब गया अधेड़, शव की तलाश जारी

- सिकरौल लख के पास पुराने व नए पुल के बीच नहा रहा था अधेड़

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )

सिकरौल थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का एक अधेड़ ठोरा नदी में नहाने के दौरान डूब गया है। घटना बुधवार शाम की है। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण गोताखोरों द्वारा शव की तलाष की जा रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका शव बरामद नहीं हो सका था। मृतक नारायण बिंद उम्र 50 वर्ष सिकरौल का ही रहने वाला है। जानकारी के अनुसार वह सिकरौल में ठोरा नदी पर बने नए व पुराने पुल के बीच नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया। उसके साथ नहा रहे लोगों ने पहले उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तब बाहर निकल शोरगुल मचा इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।

इसके बाद दर्जनों गोताखोर नदी में उतर शव की तलाष करने लगे। लेकिन घंटो के प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में हुई बरसात के बाद नदी का जलस्तर भी बढ़ गया था। इधर उसके डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही परिजनों की चिखें थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रषासन व पुलिस मौके पर पहुंच शव की तलाश करवाने का प्रयास तेज कर दी है। वरीय अधिकारियोें को भी इसकी सूचना दी गई है। ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा था।

कहते है थानाध्यक्ष

इस संबंध में सिकरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति के डूबने की सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मिलते ही एक पुलिस टीम को वहा भेजा गया है। शव की तलाश करवाई जा रही है।