एनएच 922 पर फिर हुई दो टेलरों की टक्कर, एक का चालक जख्मी
पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर वाहन दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह इस पथ पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास दो टेलर की टक्कर हो गई। इस घटना में एक टेलर का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

केटी न्यूज/डुमरांव
पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर वाहन दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह इस पथ पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास दो टेलर की टक्कर हो गई। इस घटना में एक टेलर का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इसकी जानकारी मिलते ही नया भोजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहंुची, लेकिन इसके पहले ही स्थानीय लोगों ने जख्मी चालक को अस्पताल पहुंचा दिया था। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि उसे गंभीर चोटे आई है तथा उसकी हालत नाजूक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर जिसका रजिस्टेªशन नंबर बीआर 06 जीजी 0508 बालू लादकर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहा था। एनएच 922 पर चंदा गांव के समीप चालक अपने वाहन पर से संतुलन खो बैठा और अपने आगे चल रहे ट्रेलर से टकराकर बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना सुबह करीब छह बजे की है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के पहचान की कोशिश की जा रही है।गौरतलब हो कि पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे है।
हालांकि, इस पथ पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर कई सावधानियां बरती जा रही है। वाहन चालकों को अपने लेन में चलने की नसीहत दी जा रही है। बावजूद दुर्घटनाओं की संख्या में कमी नहीं आ रही है।