कोरान सराय के पास भोजपुर राजवाहा में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
कोरान सराय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के समीप भोजपुर राजवाहा में एक युवक का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास में जुटी है, समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

__ चार पांच दिन पहले मौत होने की जताई जा रही है आशंका, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
केटी न्यूज/डुमरांव
कोरान सराय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के समीप भोजपुर राजवाहा में एक युवक का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास में जुटी है, समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है तथा वह अंडर गारमेंट्स में ही मृत अवस्था में मिला है। शव सड़ने लगा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत चार पांच दिन पहले ही हो गई थी।फिलहाल पुलिस उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया तथा साइबर सेनानी ग्रुपों के अलावे आस पास के थानों को भेज पहचान का प्रयास कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को नियमों के अनुसार 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार कोरान सराय के रानी बाग के पीछे भोजपुर राजवाहा में देखा गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की।
अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया होगा तथा पानी के बहाव के साथ बहकर शव कोरान सराय चला आया होगा। वहीं, हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
कोरान सराय की प्रभारी थानाध्यक्ष स्वाति कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है कि उसकी मौत कैसे हुई है। फिलहाल इस घटना को ले कोरान सराय तथा आस पास के क्षेत्रों में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।