सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक किशोर की मौत, एक जख्मी

एनएच-319 पर सोनवर्षा थाना के पीपराढ गांव के पास छेरा नदी पुल पर सड़क दुघर्टना होने का मामला प्रकाश में आया है।

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक किशोर की मौत, एक जख्मी

केटी न्यूज़। नावानगर

एनएच-319 पर सोनवर्षा थाना के पीपराढ गांव के पास छेरा नदी पुल पर सड़क दुघर्टना होने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई है। वही दूसरा किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज आरा के निजी अस्पताल में चल रही है। इधर मृतक की पहचान मौडिहां गांव निवासी नसीम अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र शोएब अंसारी के रूप में की गई है। वही जख्मी युवक सलसला गांव का निवासी सोनू कुमार बताया जाता है। घटना बुधवार की है। बताया जाता है कि मृतक अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर निजी कार्य के लिए  सासाराम जा रहा था। तभी छेरा नदी पुल के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ धमका। जिससे मृतक बाइक चालक अपना संतुलन खो दिया और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार कराया। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दिया। बाद में परिजनों ने इलाज के लिए आरा ले गए। जहां रास्ते में जख्मी नसीम अंसारी की मौत हो गई। इस संबंध में सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए आरा जाने के क्रम में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे का अभी इलाजरत है। मृतक के परिजनों द्वारा शव को दफना दिया गया है।