कतिकनार में ग्रामीण बैंक ने लगाया विशेष शिविर
प्रखंड के कतिकनार स्थित पैक्स गोदाम परिसर में गुरुवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व ग्रामीण बैंक केसठ के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने किया। इस दौरान भभुआ के एसएमडी हेड अवनीश कुमार एवं बक्सर के डीसीओ जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

__किसानों को ऋण व पीएम सूर्य घर योजना की दी गई जानकारी
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड के कतिकनार स्थित पैक्स गोदाम परिसर में गुरुवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व ग्रामीण बैंक केसठ के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने किया। इस दौरान भभुआ के एसएमडी हेड अवनीश कुमार एवं बक्सर के डीसीओ जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।शिविर में ग्रामीणों एवं बैंक उपभोक्ताओं की बैंकिंग संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि बक्सर में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में ऋण समझौते से संबंधित जानकारी भी उपभोक्ताओं को दी गई।

किसानों को कृषि ऋण सहित अन्य आवश्यक ऋण की सुविधा तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्रता, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।उन्होंने बताया कि बैंक के बकायेदार एवं डिफॉल्टर खाताधारकों के लिए भी शिविर में विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। पुराने लंबित ऋण खातों के आपसी समझौते के आधार पर निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) का अवसर दिया गया। इसके तहत केसीसी ऋण से जुड़े चार उपभोक्ताओं ने कुल ढाई लाख रुपये जमा किए।शिविर को लेकर ग्रामीणों एवं बैंक उपभोक्ताओं में उत्साह देखा गया। मौके पर अभिषेक कुमार सिंह, सुबोध कांत सिंह समेत बैंककर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

